
उदयपुर के जिला परिषद सभागार में बुधवार सुबह पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में स्कूली बच्चों के जरिए लॉटरी निकाली गई। इसमें जिला परिषद का वार्ड 46 एससी ओपन और वार्ड 38 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ। एडीएम सिटी ने बताया कि उदयपुर का जिला प्रमुख पद इस बार अनारक्षित है। वहीं, 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों की लॉटरी निकाली जाएगी।
21 Sept 2026